Advertisement Carousel

20 सालों में कितनी बदली पृथ्वी अब नासा का नक्शा बताएगा

नई दिल्ली / नासा के वैज्ञानिकों ने अलग – अलग सैटेलाइटों से डेटा एकत्र करके एक विडियो बनाया है। जिसमें पिछले 20 सालों में पृथ्वी की सतह पर होने वाले बदलाव को दिखाया गया है। इस वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि पिछले बीस सालों में धऱती में कई तरह के बदलाव हुए हैं।

नासा द्वारा जारी इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्तरी गोलार्ध के इको सिस्टम में वंसत का मौसम आते ही नए पत्ते जन्म लेते हैं। इस दौरान अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट पृथ्वी पर हो रहे बदलाव को लगातार दर्ज कर रहे होते हैं तो वहीं दूसरी तरफ वीडियो में समुद्र में होने वाले बदलावों को भी देखा जा सकता है। इस वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि पिछले बीस सालों में धऱती में कई तरह के बदलाव हुए हैं। अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट्स 1970 से पृथ्वी पर हो रहे बदलावों को दर्ज कर रहे हैं।

error: Content is protected !!