Advertisement Carousel

नाबालिक लड़की से अपहरण कर बलात्कार का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

कोरिया – चिरमिरी / पोंडी पुलिस ने नाबालिक लड़की को अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफ़लता हासिल की है।

IMG-20171120-WA0017
घटना के संबंध में पोंडी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चीताझोर की एक नाबालिक लड़की को शादीशुदा पुरुष अपने प्रेम प्रसंग के जाल में फंसा कर ढाई महीने पहले अपने साथ भगा कर ले गया था। जिसे दिल्ली में ले जा कर रखा था, जहां उसके साथ ढाई महीने तक शारीरिक शोषण करता रहा नाबालिग लड़की की मां ने 3 सितंबर को पोडी थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन कर पतासाजी करनी शुरू कर दी। तभी ढाई महीने बीतने के बाद पोड़ी पुलिस को मुखबिर की सूचना मिलने पर ग्राम नागपुर में आरोपी प्रमोद कुमार पनिका निवासी नागपुर अपने ही घर में नाबालिक लड़की को लाकर रखा है। इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही आरोपी के घर से नाबालिक लड़की व आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपी युवक के ख़िलाफ़ धारा 363, 366, 376 आईपीसी 4,6 पास्कोएक्ट के तहत हिरासत में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया।

उक्त कार्यवाही में पोंडी थाना प्रभारी डी. आर. टंडन, एएसआई आरएन पटेल, प्रधान आरक्षक लष्मी कश्यप, रघुनन्दन सिंह, आरक्षक राजेश कुमार, ओम प्रकाश मौजूद रहे।

error: Content is protected !!