कोरिया / कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देश पर समर्थन मूल्य पर धान बेचने हेतु उपार्जन केंद्र में धान ले जाने वाले बिचौलियों और कोंचियों पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। साथ ही परिवहन करने वाले वाहनों को भी राजसात करने की कार्यवाही की जा रही है। इससे बिचौलियों और कोंचियों में हड़कंप मचा हुआ है।
इसी तारतम्य में विकासखंड खडगवां के ग्राम पंचायत अमका के ग्राम छुरी में आज ग्राम के ही कोंचिया रामधनी द्वारा अवैध रूप से (बगैर मंडी लाइसेंस के) समर्थन मूल्य पर धान बेचने हेतु 400 क्विंटल से अधिक धान उपार्जन केंद्र तक परिवहन करते पाये जाने पर उनका सभी 400 क्विंटल से अधिक धान तैनात जांच दल द्वारा जब्त किया गया और परिवहन करने वाले वाहन को राजसात करने की कार्यवाही की जा रही है। यह कार्यवाही मंडी अधिनियम के तहत की गई।
जिला खाद्य अधिकारी यू.एस.खरसन ने आज यहां बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से प्रारंभ हो गया है। उन्होने बताया कि धान उपार्जन केंद्रों में धान लाने वाले बिचौलियों और कोंचियों पर कडी निगाह रखी जा रही है। इसी कडी में ग्राम छुरी में ग्राम के ही कोंचिया रामधनी द्वारा अवैध रूप से (बगैर मंडी लाइसेंस के) समर्थन मूल्य पर धान बेचने हेतु 400 क्विंटल से अधिक धान उपार्जन केंद्र तक परिवहन करते पाये जाने पर उनका सभी 400 क्विंटल से अधिक धान तैनात जांच दल द्वारा जब्त किया गया और परिवहन करने वाले वाहन को राजसात करने की कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इसके पुर्व डुमरिया-सोनहत मार्ग तथा केल्हारी-जनकपुर मार्ग और बचरा-पोडी-रतनपुर मार्ग पर तैनात दलों द्वारा 325 क्विंटल से अधिक अवैध रूप से धान परिवहन करने पर धान को जब्त कर संबंधित वाहनों को राजसात करने की कार्यवाही की गई।
