Advertisement Carousel

प्रदर्शनकारियों से हिंसक झड़प, एक पुलिसकर्मी की मौत, 200 लोग घायल

पाकिस्तान …
में राजधानी इस्लामाबाद की ओर जाने वाले राजमार्ग की घेराबंदी करके प्रदर्शन कर रहे कट्टरपंथी धार्मिक समूहों के प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिये सरकार की ओर से की गई कारर्वाई के बाद झड़पें शुरू हो गईं जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी और 200 से अधिक लोग घायल हो गये।

इसके बाद अन्य शहरों में भी हिंसा भड़क गई। सरकार ने बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए सभी टेलीविजन चैनलों के साथ ही फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब जैसी सोशल मीडिया साइट पर भी रोक लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी और नेताओं के घरों पर हमले किये। प्रदर्शनकारियों ने कानून मंत्री जाहिद हामिद के इस्तीफे की मांग को लेकर दो सप्ताह से अधिक समय से राजधानी इस्लामाबाद जाने वाले मुख्य राजमार्गों को बाधित कर रखा है। प्रदर्शनकारी सितंबर में चुनाव कानून 2017 में खत्म-ए-नबूवत के उल्लेख से संबंधित पारित बदलाव को लेकर कानून मंत्री जाहिद हमीद के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। सरकार ने कानून में संशोधन करके मूल शपथ को बहाल कर दिया है लेकिन कट्टरपंथी मौलवी ने मंत्री को हटाये जाने तक हटने से इनकार कर दिया है।

error: Content is protected !!