Advertisement Carousel

एग्जिट पोल पर मंत्री बृजमोहन का बयान ‘पप्पू’ को अपग्रेड होने में समय लगेगा

रायपुर / गुजरात विधानसभा चुनाव में अब तक के सबसे कड़े मुकाबले में भाजपा की विजय पताका फिर लहराने जा रही है, जहां पार्टी पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सत्ता में है। उधर, हिमाचल प्रदेश की सत्ता कांग्रेस के हाथ से छिनने जा रही है। चुनाव बाद करवाए गए सभी एक्जिट पोल इन नतीजों की ओर ही इशारा कर रहे हैं।

आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुके गुजरात विधानसभा चुनाव का रण जीतने के लिए कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी, लेकिन लगता है कि सत्ता विरोधी लहर नहीं चली और वोटर अभी उसे मौका देने के पक्ष में नहीं हैं।

वहीं एग्जिट पोल के नतीजों के बाद नेताओं के जुबानी जंग तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रमन सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राहुल गांधी पर इशारों-इशारों में कटाक्ष किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गुजरात में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ आएगी और अभी ‘पप्पू’ को अपग्रेड होने में बहुत समय लगेगा।

error: Content is protected !!