Advertisement Carousel

शक्की पति को पत्नी ने मार डाला, पत्नी गिरफ्तार, देखें वीडियों

कोरिया / झगराखांड थाना क्षेत्र के एक खंडहर में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने आज खुलासा किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में उसकी ही पत्नी को गिरफ्तार किया तो वही पूछताछ में पत्नी ने हत्या करना स्वीकार किया है।
देखें वीडियों (प्रेस वार्ता)

आपको बता दे कि एसडीओपी मनेंद्रगढ़ अनुज गुप्ता एवं थाना प्रभारी राकेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बीते शुक्रवार को नई लेदरी के वार्ड नंबर 13 में रहने वाले प्रताप सिंह उर्फ बाबू ट्रेलर का शव एक पुराने मकान में मिला था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जब पुलिस जांच शुरू की तो इस मामले का राजफाश हो गया। विवेचना के दौरान मृतक की पत्नी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की जाने की बात बताई गई थी, लेकिन जांच में युवक की मौत का कारण आत्महत्या नहीं हत्या होना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी पारो से पूछताछ की। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। मृतक की पत्नी पारो ने पुलिस को बताया कि उसका पति प्रताप सिंह उसके चरित्र पर शक करता था। कोई काम धाम न कर आए दिन शराब के नशे में झगड़ा करता था। घटना दिनांक घर के पास स्थित कासिम के मकान में प्रताप सिंह सोने चला गया तब रोज रोज की लड़ाई झगड़ा से तंग आकर उसने कासिम के घर में सोते समय अपने पति प्रताप सिंह उर्फ बाबू की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी।

error: Content is protected !!