Sunday, June 29, 2025
बड़ी खबर पद्म पुरस्कार 2018 की हुई घोषणा

पद्म पुरस्कार 2018 की हुई घोषणा

-

नई दिल्ली / इस साल पद्म पुरस्कार पाने वाली हस्तियों के नाम का एलान कर दिया गया है। इस साल 85 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए गए हैं। 3 हस्तियों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 73 को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया है।

सरकार ने इस साल का पद्म पुरस्कार पाने वाली हस्तियों के नाम की घोषणा कर दी है। कुल 85 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए गए हैं। 3 लोगों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 73 को पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा। पद्म विभूषण पुरस्कार पाने वालों में तमिलनाडु के प्रसिद्ध संगीतकार इलैयाराजा, कला और संगीत से जुड़े महाराष्ट्र के गुलाम मुस्तफा खान और साहित्य एवं शिक्षा से जुड़े केरल के पी. परमेश्वरन हैं। वहीं पद्म भूषण पाने वालों में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी प्रमुख हैं। वहीं पद्म श्री पाने वालों में साहित्य और शिक्षा क्षेत्र से अरविंद गुप्ता, भज्जू श्याम (कला), सुधांशु बिस्वास (सामाजिक कार्य),लक्ष्मी कुट्टी ( मेडिसिन, स्नेक बाइट), एम.आर. राजगोपाल (मेडिसिन), राजगोपालन वासुदेवन (विज्ञान और इंजीनियरिंग- इनोवेशन), सुभाषिनी मिस्त्री (सामाजिक कार्य), साहित्य और शिक्षा क्षेत्र से विजयलक्ष्मी नवनीत कृष्णन, सुलागत्ति नरसम्मा (चिकित्सा) और यहींही ढोडेन (चिकित्सा)प्रमुख हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार इस साल सरकार को पद्म पुरस्कारों के लिए 15,700 से अधिक आवेदन मिले थे।

Latest news

राजीव भवन में NSUI बैठक के दौरान PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी

खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में...

बैकुंठपुर में बड़े उत्साह से सुनी गई मोदी जी की 123वीं ‘मन की बात’

बैकुंठपुर (कोरिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 123वीं ‘मन की...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!