Advertisement Carousel

एकतरफा प्यार बना मौत का कारण, युवक ने गड़ासे से युवती की गला काटकर हत्या


कोरबा |
कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। एक युवक ने एकतरफा प्रेम से परेशान होकर एक युवती की गड़ासे (चापड़) से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी।


मृत युवती की पहचान रानू साहू (23) के रूप में हुई है, जो नागिन झोरखी गांव की रहने वाली थी और अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। वहीं आरोपी युवक राहुल जोगी (26) बांधाखार का निवासी है। पुलिस के अनुसार युवती आरोपी से एकतरफा प्रेम करती थी और लगातार फोन कर उसे “आई लव यू” कहती थी, जिससे युवक मानसिक रूप से परेशान था। इसी तनाव और आवेश में आकर उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दे दिया।


घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!