बलरामपुर/झारखंड सीमा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। ओरसा पाथ में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 1 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं, जबकि एक अन्य की पहचान की जा रही है।
हादसे में कुल 87 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में से 27 लोगों को कार्मल अस्पताल में और 60 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है।
प्रशासन और राहत दल मौके पर मौजूद हैं, राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
