सरगुजा संभाग में मंत्री रामविचार नेताम के बयान के विरोध में टिप्पणी करना सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भारी पड़ गया। मंत्री के समर्थन में 8 अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराते हुए एफआईआर कराई गई है।
दरअसल, 10 जनवरी को सूरजपुर जिले के वन विभाग के रेस्ट हाउस में हुए कथित अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो पर मंत्री रामविचार नेताम ने बयान देते हुए कहा था कि “कला का दायरा बहुत व्यापक होता है। क्या केवल सीताराम-सीताराम जप करना ही कला है?”
मंत्री के इस बयान के विरोध में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो ने टिप्पणी करते हुए वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद उनके खिलाफ एक के बाद एक 8 थानों में शिकायत दर्ज कराई गई।
फिलहाल मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है, जबकि सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सार्वजनिक पद पर बैठे नेताओं की जिम्मेदारी को लेकर बहस तेज हो गई है।
