Advertisement Carousel

जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्टर से की शिकायत 

कोरिया / जनपद पंचायत बैकुंठपुर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित लगभग 15 जनपद सदस्यों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कलेक्टर कोरिया को जनपद पंचायत के सीईओ के खिलाफ उपेक्षा एवं अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।

शिकायती पत्र में जनपद अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह एवं  उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल सहित 15 जनपद सदस्यों ने हस्ताक्षर कर कलेक्टर को बताया कि ….
** मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा निर्वाचित जनपद सदस्यों के साथ बात – बात पर अभद्रता की जाती है
** नियमानुसार किसी भी कार्य को नहीं किया जा रहा है
** आंगनबाड़ी की नियुक्ति कार्य को लंबित रखते हुए लगभग 1 वर्ष होने को है परंतु नियुक्ति नहीं की गई है
** सेक्टर ऑपरेटरों को कार्य कराने के बाद भुगतान करने के लिए सरपंच व सचिव को व्यक्तिगत रूप से मना किया जा रहा है
** पेंशन योजना में 9 माह से स्वीकृति रोक के रखी गई है
** जनपद पंचायत की नीति से स्वल्पाहार के नाम पर पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है
** वाहन के नाम पर सदस्यों को धमकी देकर प्रस्ताव पास कराया जा रहा है
** जनपद पंचायत के सदस्यों का फोन भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा रिसीव नहीं किया जा जाता है, सामान्य सभा या सामान्य प्रशासन की बैठक आहूत करने से पहले सदस्यों की राय नहीं ली जाती है।
** जनपद पंचायत के अन्य कर्मचारियों से जनपद सदस्यों को अपमानित किया जाता है
** जनपद निधि का कार्य सामान्य सभा से अनुमोदन पश्चात ले आउट होने के बावजूद भी रोका गया है जो समझ से परे है।

IMG_20180207_163954
इसी प्रकार मनरेगा में मुर्गी शेड, बकरी शेड, डेयरी शेड,कूप निर्माण एवं मस्टररोल निकालने के नाम पर खुलेआम पैसों की मांग की जाती है, राशन कार्ड का कार्य कई महीनों से पेंडिंग है समय पर हस्ताक्षर नहीं किया जाता है। एडीओ एवं एसडीओ को अपने चेंबर में बुलाकर बेइज्जत किया गया इस प्रकार सभी कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

जनपद सदस्यों ने कोरिया से 15 दिवस के भीतर जनपद सीईओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है कार्यवाही नहीं होने पर बैठक का बहिष्कार एवं कलेक्ट्रेट के सामने धरना करने की बात कही गई है।

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव नजीर अजहर, जिला महामंत्री योगेश शुक्ला, उपाध्यक्ष मुख्तार अहमद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, प्रवीर भट्टाचार्य, सुरेंद्र तिवारी, काजू सिंह, संजय टोप्पो, राजू भगत, गीता जयसवाल, तेज कुमार, शुभम, सोनू राज यादव, शिवभाजन सिंह, अशोक,  ललिता सोनवानी, तेजकुंवर, मनमोहन पैकरा, लालदास महंत सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!