Advertisement Carousel

जन्मदिन विशेष: “तुम चले जाओगे तो सोचेंगे, हमने क्‍या खोया हमने क्‍या पाया…” जगजीत सिंह

Newspage13 / गजल गायकी के बादशाह कहे जाने वाले जगजीत सिंह 6 साल से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी मखमली आवाज के लोग आज भी दिवाने हैं। जगजीत सिंह का नाम लोकप्रिय गजल गायकों में शुमार है।  गजलों को आम आदमी के बीच लोकप्रिय बनाने का श्रेय भी अगर किसी को दिया जाता है तो वो जगजीत सिंह के ही नाम आता है। जगजीत का जन्म 8 फरवरी, 1941 को राजस्थान के गंगानगर में हुआ था। इनके पिता सरदार अमर सिंह धमानी भारत सरकार के कर्मचारी थे।

जगजीत का परिवार पंजाब के रोपड़ में बसता था। इनकी मां का नाम बच्चन कौर था। जगजीत के बचपन का नाम जीत था, लेकिन अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिल में उतरने वाले जीत कुछ ही दशकों में जग को जीतने वाले यानी जगजीत बन गए। जगजीत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गंगानगर के खालसा स्कूल से की और इसके बाद वह जालंधर चले गए। डीएवी कॉलेज से स्नातक की डिग्री लेने के बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय से इतिहास में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई में दिलचस्पी नहीं थी अपने पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा था कि पढ़ाई में दिलचस्पी नहीं थी, जिस कारण कुछ कक्षाओं में दो-दो साल तक भी रहना पड़ा। जगजीत ने एक बार खुद स्वीकार किया था कि जालंधर में पढ़ाई के दिनों में वह डीएवी गर्ल्स कॉलेज के आस-पास चक्कर लगाया करते थे। पिता की इजाजत के बगैर फिल्में देखना और टॉकिज के गेट पर गेटकीपर को एक घूंसा देकर हॉल में घुसना उनकी आदत थी। संगीत उन्हें बचपन में ही पिता से विरासत में मिला था। जगजीत ने गंगानगर में पंडित छगन लाल शर्मा के सान्निध्य में दो साल तक शास्त्रीय संगीत सीखने की शुरुआत की। इसके बाद जगजीत ने जमाल खान साहब से ख्याल, ठुमरी और ध्रुपद की बारीकियां सीखीं। 

गायकी की धुन था सवार –

उनके पिता चाहते थे कि उनका बेटा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में जाए, लेकिन जगजीत पर गायकी की धुन सवार थी। कुरुक्षेत्र में पढ़ाई के दौरान कुलपति सूरजभान ने जगजीत की संगीत में लगन देख उन्हें बहुत प्रेरित किया और उनके कहने पर वह 1965 में मुंबई आ गए। मुंबई में यह विज्ञापनों में जिंगल्स और शादी में गाकर रोजी-रोटी की जुगाड़ करते थे। वहीं 1967 में इनकी मुलाकात चित्रा जी से हुई और दो साल साथ रहने के बाद दोनों ने 1969 शादी कर ली। जगजीत पाश्र्वगायन का सपना लेकर फिल्मी दुनिया में आए थे। तब लोग तलत महमूद, मोहम्मद रफी के गीतों को पसंद करते थे। 1976 में जगजीत सिंह ने अपनी पहली हिट अलबम ‘द अनफॉरगेटेबल्स’ रिलीज किया। 

गजल फिल्मी पर्दो पर आया तब लोगो की दिलचस्पी बढ़ी –

जगजीत सिंह ने गजलों को फिल्मी गानों की तरह गाना शुरू किया, उसके बाद आम-आदमी ने गजलों में दिलचस्पी दिखानी शुरू की। लेकिन जगजीत सिंह की यह बदलाव गजल के शुद्धतावादियों को रास नहीं आया और जगजीत पर आरोप भी लगाया गया था कि उन्होंने गजल की शुद्धता के साथ छेड़छाड़ की है। सन् 1981 में जगजीत नें रमन कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘प्रेमगीत’ और 1982 में महेश भट्ट की फिल्म ‘अर्थ’ से फिल्मों में गाना शुरू किया और इन दो फिल्मों के गाने लोगों की जुबान पर चढ़ गए, लेकिन इसके बाद से जगजीत फिल्मों में हिट संगीत देने में नाकामयाब रहे।

संघर्ष इतने की टूट गए जगजीत –

जगजीत अपने गायकी के सफर में अनेक विवादों में भी रहे थे। अपने संघर्ष के दिनों में इतने टूट गए थे कि इन्होंने कई प्लेबैक सिंगरों पर तीखी टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद जगजीत ने राजनीति में भी अपनी दिलचस्पी दिखानी शुरू की। उनके हिट गानों में ‘होठों से छू लो तुम मेरा गीत अमर कर दो’, ‘ओ मां तुझे सलाम’, ‘ये तेरा घर, ये मेरा घर’, ‘होशवालों को खबर क्या बेखुदी क्या चीज है’, ‘हाथ छूटे भी तो रिश्ते छूटा नहीं करते’, ‘कोई फरियाद तेरे दिल में दबी हो जैसे’ और ‘मेरी आंखों ने चुना है तुझको दुनिया देखकर’ आदि सम्मिलित है।

घुड़दौड़ का शौक था –

जगजीत गजल गायकी के शौक के अलावा रेसकोर्स में घुड़दौड़ का शौक भी करते थे। इसी तरह लॉस वेगास के कसीनो भी जगजीत को खूब भाते थे। जगजीत ही पहले गायक थे, जिन्होंने चित्रा जी के साथ लंदन में पहली बार ‘डिजिटल रिकॉर्डिग’ करते हुए ‘बियांड टाइम’ अलबम जारी किया। उन्होंने क्लासिकी शायरी के अलावा साधारण शब्दों में ढली आम-आदमी की जिंदगी को भी सुर दिए।  23 सितंबर, 2011 को ब्रेन हैमरेज होने के कारण जगजीत को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया और 10 अक्टूबर, 2011 की सुबह 8 बजे वहीं उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

एक नजर पर पुरा परिचय –

जगजीत सिंह आनंद ….
** (28 दिसंबर1921 – 19 जून 2015)
** एक पत्रकार, लेखक और कम्युनिस्ट राजनीतिज्ञ थे
** आनंद कम्यूनिस्ट मार्क्‍सवादी विचारधारा के अनुयायी थे और आधी सदी से अधिक समय से “नवां जमाना” (हिंदी अनुवाद- नया युग) समाचारपत्र का संपादन करते आ रहे थे
** जगजीत सिंह आनंद ने अपने प्रिय अखबार नवां जमाना की संपादकीय जिम्मेदारी वर्ष 1963 में संभाली थी और तब से नवां जमाना और जगजीत सिंह आनंद एक-दूसरे का पर्याय बन गए थे
** बीसवीं शताब्दी के पिछले दो दशकों में पंजाब संकट के दौरान उन्होंने अकाली, कांग्रेस और आतंकवादियों के अवसरवाद पर अपने सादे बोलने के लिए जाना जाता है। आनंद ने निडरता से मौत की धमकी का मुकाबला किया: “मुझे चरमपंथियों द्वारा मौत की धमकियों और मेरे जीवन के प्रयासों से नहीं झुकाया जाएगा और मैं हर कीमत पर प्रेस की स्वतंत्रता को कायम रखूंगा।”
** 1 9 21 में तारन में मेहताब सिंह और तेजवंद कौर के जन्म में, उन्हें स्थानीय गुरु अर्जुन देव खालसा हाई स्कूल में पढ़ाया जाता था जहां उनके पिता हेडमास्टर थे। बाद में उन्होंने फोरमैन क्रिश्चियन कॉलेज, लाहौर में भाग लिया, जहां उन्होंने अपने राजनीतिक दांतों में कटौती की और 1 938 से 1 9 41 तक लाहौर छात्र संघ के महासचिव रहे। इन वर्षों के दौरान वे कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हुए और स्वतंत्रता के बाद के वर्षों में अपने उच्चतम स्थान पर पहुंच गए। यहां वह नवतेज सिंह के साथ भी संपर्क में आया, फिर स्थापित पंजाबी लेखक गबर्ख्श सिंह प्रीत लारी का एक छोटा बेटा, और बाद में अपने आप से एक महत्वपूर्ण पंजाबी लघु कथा लेखक। साथ में वे वांडा वासिलीुस्का के उपन्यास ‘रेनबो’ का पंजाबी में अनुवाद करते थे, जिसका पंजाबी संस्करण ‘सतरंगी पींग’ के रूप में जाना जाता है, अब लगभग 70 वर्षों से कभी भी प्रिंट नहीं हुआ है और इसे एक उल्लेखनीय अनुवाद माना जाता है। उनकी दोस्ती भी जगजीत सिंह आनंद के नेतृत्व में नवतेज सिंह की छोटी बहन उर्मिला से शादी कर रही है, जो 1 9 51 में अपने अधिकार में एक लेखक थे।
** 1 9 74 में, वह पंजाब राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए भारतीय संसद के राज्य सभा, राज्य सभा के लिए चुने गए। उन्होंने उत्तर रेलवे के कार्यकर्ता संघ और उत्तरी भारत विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के राष्ट्रपति के रूप में भी सेवा की। वह अखिल भारतीय विश्वविद्यालय और कॉलेज कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष थे।
** वह 1963 से डेली नवान ज़माना के मुख्य संपादक जून 2015 तक उनकी मृत्यु तक बने रहे।

error: Content is protected !!