रिपोर्ट – रफीक अंसारी
कोरिया / पी एस एकेडमी से बच्चों से लदी स्कूल वाहन बच्चों को स्कूल के छुट्टी के बाद घर छोड़ने जा रही थी तभी ग्राम पंचायत अमहर मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाईक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार पटना से 03 किमी की दूरी पर स्कूल के छुट्टी के बाद टाटा मैजिक से बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। तब ही बाईक में सवार दो लोग सामने से आ रहे थे। खतरनाक मोड़ की वजह से बाईक और स्कूल वाहन की जोरदार टक्कर से बाईक में बैठे युवक की मौत हो गई। बाईक चालक सुरक्षित है।
ग्रामीणो के अनुसार दुर्घटना के बाद स्कूूल की टाटा मैजिक वाहन मौके से फरार हो गई। वहीं बाईक चालक भी मौके से चला गया। प्रत्येक्षदर्षी के अनुसार स्कूल वाहन पीएस एकेडमी की थी। जिसकी जानकारी पर पटना पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची और पुलिस ने ही उसे उठाकर अपने गाड़ी पर पटना स्वास्थ्य केंद्र लाया।
