Advertisement Carousel

4 लाख के इनामी माओवादी दंपत्ति ने किया सरेंडर

रायपुर / नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में इनामी नक्सली दंपति ने पुलिस के समक्ष आत्समर्पण कर दिया है।

पुलिस के मुताबित नक्सली बोड़की कोवासी उर्फ सुखराम उर्फ नागेश :33 वर्ष: और उसकी पत्नी गंगी मड़कामी उर्फ मनीला :30 वर्ष: ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। बोड़की कोवासी कमालूर एरिया कमेटी में स्वयंभू एलजीएस डिप्टी कमाण्डर था। इसके सिर पर तीन लाख रूपये का इनाम घोषित है। कोवासी वर्ष 2002 में पार्टी सदस्य के रूप में संगठन में भर्ती हुआ था।

गंगी मड़कामी माटवाड़ा एलओएस में सदस्य थी। इसके सिर पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित है। गंगी वर्ष 2004 में भैरमगढ़ एरिया कमेटी में भर्ती हुई थी। नक्सली दंपति ने नक्सली जीवन शैली से त्रस्त होकर और खोखली विचारधाराओं से क्षुब्ध होकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। 

पुलिस ने बताया कि समर्पण करने वाले माओवादियों के उत्साहवर्धन के रूप में शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि दस-दस हजार रूपये नगद प्रदान किया गया है।

error: Content is protected !!