Advertisement Carousel

कांग्रेस पार्टी भाजपा की बी टीम बन कर काम कर रही है – संजीव अग्रवाल


** BJP की सरकार चलाचली की सरकार है…
** महापौर रेड्डी से लोग ठगा महसुस कर रहे है…
** हमारा प्रत्याशी उसी विधानसभा का होगा बाहरी नही होगा…
कोरिया / जिला मुख्यालय बैकुंठपुर रेस्ट हाउस में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजीव अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से छत्तीसगढ़ में जोगी सरकार बनने का दवा किया है और उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी भाजपा बी टीम बन कर काम कर रही है। हमारे पार्टी ने मुख्यमंत्री रमन सिंह के विरुद्ध राजनन्गांव से जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी को मैदान में खड़ा किया है पर कांग्रेस ने अभी तक किसी प्रकार के उम्मीदवार की घोषणा नही किये है। इससे लगता है ये दोनों पार्टी एक दूसरे से मिली हुई है।छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले हम शिक्षाकर्मियो को सिविलियन करेंगे और युवाओं को रोज़गार दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस में नेतृत्व की कमी है प्रदेश में प्रदेश नेतृत्व का कोई नेता नही है। प्रदेश सरकार स्मार्ट कार्ड में 50 हजार की चिकित्सा सुविधा प्रारम्भ कराने की घोषणा कर चुकी है पर सुविधा 30 हजार ही प्रदेशवासियों को मिल रही है। यह सरकार चलाचली की सरकार है। डॉ चरण दास महंत की हसदेव जनयात्रा महज एक दिखावा है, अगर महंत दिखवा करने की बजाए मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज के लिए यात्रा करते तो कोरियावासियों को इसका लाभ मिलता।

महापौर रेड्डी से लोग ठगा महसुस कर रहे है –
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजीव अग्रवाल ने पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए बताया कि प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में उसी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों को प्रयाशी बनाया जाएगा न कि बाहर से प्रत्याशी बुलाया जाएगा। चिरिमिरी नगर निगम महापौर के डोमरु रेड्डी को पार्टी में शामिल करना और उन्हें टिकट देना पार्टी आलाकमान तय करेगी। फिलहाल चिरिमिरी की जनता ने जिस उद्देश्य से रेड्डी को चुनाव जीताया था उनका वह मकसद कामयाब नही हुआ है। अभी भी समस्याएं जस की तस है। चिरिमिरी के लोग अपने आप को ठगा महसुस कर रहे है।

इस प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी नेताओं में गुलाब सिंह, यवत सिंह, बिहारी राजवाड़े, शाहिद महमुद, इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, कलावती मरकाम, दिनेश बड़ेरियाँ सहित अन्य लोग मौजुद रहे।

error: Content is protected !!