Advertisement Carousel

देवब्रत सिंह खैरागढ़ से लड़ेंगे चुनाव, जोगी ने किया अधिकृत घोषणा

रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संस्थापक अध्यक्ष अजीत जोगी ने आज पूर्व सांसद देवब्रत सिंह को खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधान सभा चुनाव 2018 के लिये जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

मीडिया को जानकारी देते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे ने बताया कि पूर्व सांसद देवब्रत सिंह आगामी विधानसभा चुनाव जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी की ओर से खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे। जिसके लिए पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अजीत जोगी ने अधिकृत रूप से देवब्रत सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

error: Content is protected !!