Advertisement Carousel

188 बटालियन CRPF द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

कोंडागांव / crpf 188 वी बटालियन ने आज मुख्यालय चिकनपुट्टी कोंडागांव होली मिलन समारोह का आयोजन किया।

IMG-20180302-WA0005
इस अवसर पर 188वी वाहिनी के समस्त वरिष्ट अधिकारी जिसमें मुख्य रुप से कवींद्र कुमार चंद कमांडेड 188 बटालियन हजारी लाल द्वितीय कमान अधिकारी, सजीव कुमार रत्तु द्वितीय कमान अधिकारी, संदीप उप कमांडेंट एवं डॉक्टर राहुल मलपोत्रा चिकित्सा अधिकारी 188 बटालियन मुख्यालय में उपस्थित सभी जवानों के साथ कैंप परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में हिस्सा लिया एवं रंगों के इस महापर्व को एक साथ मिलकर मनाया।
IMG-20180302-WA0003

आपको बता दें इस अवसर पर कविंद्र कुमार चंद कमांडेड 188 बटालियन ने उत्साह एवं उमंग के पावन पर्व होली पर जवानों एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में उन्होंने जवानों एवं उनके परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हुए कहां की भाईचारे का प्रतीक रंगो का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियों की विविध रंग बिखेरे। हमारे जवानों में देश के विभिन्न राज्यों से है जो की यही दर्शता है कि हम सभी अलग-अलग राज्य एवं समुदाय से होते हुए भी एक है जो कि होली के इस रंगों में एकता में अनेकता को दर्शाता है।

error: Content is protected !!