प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उईके का तीन दिवसीय दौरा

** पेण्ड्रा, गौरेला, मरवाही, बैकुंठपुर, सोनहट, जनकपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़ में बूथ कमेटियों के गठन की करेंगे समीक्षा

रायपुर / प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उईके 07 मार्च 2018 को सुबह 08.00 बजे बिलासपुर से पेण्ड्रा जायेंगे। सुबह 10.00 बजे पेण्ड्रा में गौरेल्ला ब्लाक के पदाधिकारियों, ब्लाक प्रभारियों के साथ जोनवार गठित, बूथ, सेक्टर कमेटियों की समीक्षा करेंगे। दोपहर 12.00 बजे पेण्ड्रा से मरवाही जायेंगे। दोपहर 02.00 बजे मरवाही में ब्लाक के पदाधिकारियों, प्रभारी के साथ जोनवार गठित बूथ, सेक्टर कमेटियों की समीक्षा करेंगे। शाम 04.00 बजे मरवाही से बैकुंठपुर जिला-कोरिया जायेंगे। रात्रि 08.00 बजे बैकुंठपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

दिनांक 08 मार्च 2018 गुरूवार सुबह बैकुंठपुर एवं सोनहट ब्लाक के पदाधिकारियों, ब्लाक प्रभारियों के साथ जोनवार गठित, बूथ, सेक्टर कमेटियों की समीक्षा करेंगे। दोपहर 01.00 बजे बैकुंठपुर से जनकपुर-भरतपुर जायेंगे। शाम 04.00 बजे जनकपुर में ब्लाक के पदाधिकारियों, प्रभारियों के साथ जोनवार गठित, बूथ, सेक्टर कमेटियों की समीक्षा करेंगे। शाम 06.00 बजे जनकपुर से मनेन्द्रगढ़ जायेंगे। रात्रि 09.00 बजे मनेन्द्रगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे।

दिनांक 09 मार्च 2018 शुक्रवार को मनेन्द्रगढ़ से ग्राम-पसान, जिला-कोरबा जायेंगे। सुबह 11.00 बजे पसान में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनसंर्पक करेंगे।

error: Content is protected !!