रायपुर / राजधानी के जाने माने डॉक्टर डॉ. सुनील खेमका को फोन पर जान से मारने के धमकी ओर फिरौती मांगे जाने वाले थाईलैंड के डॉन ओर इस प्रकरण से जुड़े अपराधियो का नाम सार्वजनिक करते हुए उन्हें तत्काल गिरफ्तार किये जाने हेतू नितिन भंसाली ने पुलिस अधीक्षक रायपुर को लिखा पत्र।
जनता कांग्रेस छतीसगढ़-जे के प्रवक्ता नितिन भंसाली ने श्री नारायणा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर ओर राजधानी के जानेमाने डॉक्टर डॉ.सुनील खेमका को मोबाइल पर 7 मार्च के दिन थाईलैंड के एक अज्ञात नम्बर से फ़ोन कर जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने वाले थाईलैंड के डॉन ओर इस अपराधिक प्रकरण में शामिल अपराधियो के नाम सार्वजनिक करते हुए उन्हें तत्काल गिरफ्तार किए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रायपुर को पत्र लिख कर कार्यवाही की मांग की है।
नितिन भंसाली ने बताया कि मामले की शिकायत डॉ.सुनील खेमका ने देवेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में की है। नितिन भंसाली ने कहा कि राजधानी अपराधियो का गढ़ बन गया है। इस तरह के प्रकरणों से राजधानी का माहौल दूषित हो रहा है और संभ्रात परिवार के लोग भयभीत है।
