Advertisement Carousel

बड़ा नक्सली हमला, नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ा दिया एंटी लैंडमाइन व्हीकल, 9 जवान शहीद

सुकमा / नक्सलियों ने पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ की ज़मीन को एक बार फिर जवानों के खून से लाल कर दिया है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे के करीब सुकमा जिले के किश्टाराम में नक्सलियों ने नक्सल विरोधी अभियान पर निकले संयुक्त सुरक्षाबलों की पार्टी पर हमला पर हमला बोल दिया। नक्सलियों के द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में CRPF के 212 बटालियन के 9 जवान शहीद हो गए हैं।

घटना में शहीद हुए सभी जवान एंटी लैंडमाइन व्हीकल में सवार थे। नक्सलियों ने जबरदस्त बारूदी विस्फोट किया जिसमें एंटी लैंडमाइन व्हीकल हवा में उड़ गई। एंटी लैंडमाइन व्हीकल में कुल 11 जवान सवार थे जिसमें से 9 जवान शहीद हो गए वहीं 2 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार बारूदी सुरंग में विस्फोट करने के बाद नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस वजह से घायल जवानों की तादाद में इजाफ़ा हो सकता है।

….. शहीद जवान …..

आर के तोमर
अजय कुमार यादव
मनोरंजन लंका
जितेंद्र सिंह
लक्ष्मण
मनोज सिंह
धर्मेन्द्र सिंह
चन्द्रा एच एस
शोभित कुमार शर्मा

error: Content is protected !!