कोरिया / भाजपा की प्रदेश व्यापी जनसम्पर्क यात्रा को प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इस यात्रा में कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र में जनमानस और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुट रहे है। यह यात्रा विधानसभा के सभी गांवों और शहरी क्षेत्रों में जोर – शोर से पहुंच रही है।
यात्रा के दौरान प्रदेश के श्रम मंत्री व बैकुण्ठपुर विधानसभा के यात्रा प्रभारी भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि हमारी सरकारें समग्र विकास की भावना के साथ सतत् कार्य कर रही है। समाज का हर वर्ग छत्तीसगढ़ के विकास में सहभागी बने इसलिए पूरे राज्य में जनसम्पर्क यात्रा निकली गई है जिसमें आमजन, पार्टी कार्यकर्ता की सहभागिता अनुकरणीय है। इस यात्रा में हम सब शामिल होकर उस सुखद क्षण की अनुभूति कर रहे है। इस यात्रा में वार्ड स्तर से गलियों तक हम सरकार के 14 वर्षों के विकास कार्यों को जन-जन को बता रहे है। यात्रा से हमें मिशन 65 के लक्ष्य में पहुँचने में सहयोग मिलगा।
यात्रा के दौरान श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े के हनुमान भक्त यात्रा संचालक रेवा यादव, प्रेमकांत झा, पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, विपिन जायसवाल, युवा नेता अंचल राजवाड़े, सौरव सिंह, संजय पांडेय, श्रम मंत्री के पुत्र युवा नेता विजय राजवाड़े सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेसी लगातार कर रहे भाजपा प्रवेश –
जनसंपर्क यात्रा के दौरान लगातार विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश होता आ रहा है। इसी तारतम्भ में यात्रा के दौरान ही ग्राम बुढ़ार में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रखर वक्ता रियाज अहमद भारतीय जनता पार्टी में शमिल हुए, जिन्हें स्वयं श्रम मंत्री श्री राजवाड़े ने पुष्प हार पहना कर भाजपा में स्वागत कराया।
