Advertisement Carousel

MlA नगर वासियों को मिल रहा नहर का गन्दा पानी, बैठक में हुआ हंगामा – VIDEO

कोरिया / शहर के वार्ड क्रमांक 19 एमएलए नगर में नहर के गंदा पानी को ला कर परोसा जा रहा है।

वार्ड में पेयजल के लिए अन्य साधन नहीं होने की वजह से वार्डवासियों को परेशानियों का सामना झेलना पड़ रहा हैं।

पानी इतना गंदा है कि सड़ांध की दुर्गंध आ रही है और स्वाद भी बदल गया है, जिससे वार्डवासियों पर जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

एमएलए नगर वासियों में यह समस्या विगत एक माह से बनी हुई है।वार्डवासियों द्वारा इसकी शिकायत प्रशासन को दी हैं। लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है।

एमएलए नगर वासियों ने कहा कि यदि शीघ्र ही साफ पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे।

एमएलए नगर वासियों का कहना है कि पेयजल सहित अन्य अतिआवश्यक कार्यो की आपूर्ति के लिए प्रतिमाह हमसे तकादा कर पैसे वसूल किए जाते हैं। पर सुविधा के नाम पर हमें कुछ नही नही मिलता।

एमएलए नगर वासियों को जब इस बात का पता लगा कि उन्हें गंदा पानी परोसा जा रहा हैं तक एमएलए नगर वासियों ने मीटिंग आहूत की जिसमें बात बनने की जगह बिगड़ गई, यहाँ तक कि बात लड़ाई और गाली गलौज तक पहुच गई।

error: Content is protected !!