कोरिया / जिला मुख्यालय के बैकुण्ठपुर मे भारत प्रसिद्ध इडूकाम स्मार्ट क्लास के द्वारा लिटिल मिलेनियम प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के पहले दिन ही लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
आपको बता दे कि प्रथम दिन ही 30 से अधिक बच्चों के पंजीयन हुए। स्कूल मे ढ़ाई साल से छ: साल के बच्चो का प्रवेश लिया जाएगा जहाँ उन्हें खेल-खेल में पढ़ाना उनके शारीरिक बृद्धि के लिए योग शिक्षा एंव मनोरंजन की सुविधाओ के लिए अच्छे उपकरण, खुला मैदान एंव बच्चो की सुरक्षा के लिए सीसी टीवी कैमरा की व्यवस्था की गई है।
इस दौरान बच्चो की अच्छी शिक्षा के लिए हैदराबाद से श्रीमती मीरा बोरा ने आकर शिक्षको को ट्रेनिंग दी।
संस्था की चीफ लर्निंग आफिसर श्रीमती सोनम सेठिया ने बताया कि यह स्कूल क्षेत्र की बहुत बड़ी उपलब्धि है चूंकि इस स्कूल में बच्चो के अच्छे शिक्षा के लिए क्लास रूम्स, अच्छे एक्टिविटी रुम्स, अच्छे मैदान के साथ ही शहर के शोर गुल से बिलकुल शान्त वातावरण मे स्थित है ताकि बच्चों की पढ़ाई व्यवस्थित रूप से हो सके।

