Advertisement Carousel

CM के निर्देशों पर तत्काल अमल, जिले में छुटे हुए 13 हजार 768 लोगो का बनाये जायेगें निःशुल्क स्मार्ट कार्ड

कोरिया / मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने विगत दिवस जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत एक लाख 70 हजार 871 लोग लाभान्वित हो रहे है। लेकिन जिले में 13 हजार 768 लोगो का स्मार्ट कार्ड नही बन पाया है। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने इसे गंभीरता से लिया और स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्य तत्काल प्रांरभ करने के निर्देश दिये। जिसके परिपालन में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्य विकासखण्ड सोनहत से प्रारंभ करने निर्देश दिया है।
जहाॅ स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए पाॅच मशीन लगाये गये है। जो छुटे हुए 2 हजार 117 लोगो का स्मार्ट कार्ड आगामी एक अप्रैल तक निशुल्क बनायेगें। इसके बाद विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के छुटे हुए 2 हजार 621, भरतपुर के 302, खड़गवां के 6 हजार 140 और विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के 2 हजार 547 लोगो को स्मार्ट कार्ड बनाये जायेगें।
 कलेक्टर श्री दुग्गा ने कहा है कि स्मार्ट कार्ड बनाने में लोगो को किसी भी प्रकार की असुविधा नही होनी चाहिए। इस हेतु कलेक्टर श्री दुग्गा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस.एस.पैकरा को आवश्यक निर्देश दिये है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह के निर्देश पर स्मार्ट कार्ड से निशुल्क ईलाज की सुविधा 30 हजार रूपये बढाकर 50 हजार रूपये कर दी है। अब कोई भी व्यक्ति 50 हजार रूपये तक की निशुल्क ईलाज करा सकेगें।
error: Content is protected !!