रिपोर्ट – सुनील यादव
रायपुर / प्रदेश के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप आज गुरुर विकासखंड के ग्राम अरकार में 56 लाख से ज्यादा के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर विकास कार्यों की सौगात दी।
मंत्री श्री कश्यप जी द्वारा समस्त स्थानीय लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार गांव गरीब किसान मजदूर सहित सभी वर्गों के विकास के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है ग्रामीणजन शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
मंत्री श्री कश्यप ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया उसमें लगभग 19 लाख रुपए की लागत के अटल समरसता भवन, 6.50 लाख की लागत के आंगनबाड़ी भवन केंद्र क्रमांक 5, 4.50 लाख रुपये की लागत के आंगनबाड़ी भवन केंद्र क्रमश:दो और 6.5 लाख रूपय लागत के यादव समाज सामुदायिक भवन आदि शामिल है। मंत्री श्री कश्यप ने जिन कार्यों का शिलान्यास किया उसमें 11लाख लागत के 2 नग सीसी सड़क निर्माण 2 लाख रुपये लागत के 200 मीटर नाली, निर्माण 3लाख रुपये लागत के हाई स्कूल में अतिरिक्त कक्ष, और 4लाख रुपये लागत के 3 नग 300 मीटर नाली निर्माण आदि कार्य शामिल है।
मंत्री श्री कश्यप ने समारोह में ग्राम अरकार के प्रतिभावान छात्र / छात्राओं तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसी प्रकार ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, लोक कलाकार और सफल किसान आदि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया ।
मंत्री श्री कश्यप ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम सरकार के स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, कन्या प्राथमिक शाला में किचन कक्ष निर्माण, बालक प्राथमिक शाला में शौचालय निर्माण, आदिवासी समाज और सतनामी समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण आदि की घोषणा की इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) जी आर राणा पूर्व विधायक प्रीतम साहू श्रीमती कुमारी साहू जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामेश्वरी साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे
