Advertisement Carousel

बस के नीचे आने से अधेड़ की मौत

रिपोर्ट / कृष्णकांत सोनी
श्रीगंगानगर / राजस्थान – मौत जहाँ खिंचती है वहा जाना ही पड़ता है ये कहावत सिद्ध हुई । रावला मंडी 365 हेड से चलकर आई लोक परिवहन की बस RJ 13 PA 5457 से छोटू राम पुत्र रामचंद्र उम्र 50 साल जाति जाट की कुचलने से मौत हो गई ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जो कि सात के एन डी से रावला आने के लिए बस में सवार हुआ था, जिसको नींद आने की वजह से रावला से आगे चला गया, जैसे ही इसकी नींद खुली तो हड़बड़ाहट में बस रुकवा कर नीचे उतर रहा था कि बस चल पड़ी और मृतक छोटूराम बस के पिछले टायर के नीचे सिर कुचला गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया । यह देख कर मौके से ड्राइवर फरार हो गया । मौके पर पहुची पुलिस की सूचना पर घर वाले आ गये, आने के बाद पहचान कर मृतक का पोस्टमार्टम करवा, शव परिजनों को सौंप दिया ।

error: Content is protected !!