Advertisement Carousel

त्रिवेणी संगम के तट पर दुर्जनेश्वर महादेव मंदिर निर्माण का विधायक श्याम बिहारी ने किया भूमिपूजन

कोरिया / खड़गवां – खड़गवां जनपद के ग्राम पंचायत गिद्धमूड़ी में त्रिवेणी संगम हसदेव, बुधरा व बमभनी नदी के तट पर दुर्जनेश्वर महादेव मंदिर निर्माण का भूमिपूजन विधायक श्याम बिहारी जायसवाल व समस्त ग्रामवासियो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


ग्राम गिद्धमूड़ी में स्थानीय ग्रामवासियो के द्वारा काफी अर्से से तीन नदियों के संगम पर दुर्जनेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना करने की योजना पूर्ण हुई। क्षेत्रीय विधायक श्री जायसवाल ने ग्रामीणों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर कार्य प्राम्भ कराया। उन्होंने कहा कि इस मंदिर निर्माण से पर्यटक दृष्टि से इसका विकास आने वाले समय पर होना निश्चित है। क्योंकि इस स्थल की सुन्दरता बहुत ही मनमोहक है ऐसे स्थान की परिकल्पना लोग अन्य प्रदेश और जगहों पर करते है। लेकिन हमारे खड़गवां जैसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में भी पर्यटन स्थलों की कमी नही है। आप सभी के प्रयास से इस मंदिर का भव्य निर्माण होगा। इसके साथ ही यहा मंच निर्माण हेतु 2 लाख रुपये की घोषणा मैं आज कर रहा है।

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य गुरुजलाल सिंह नेटी, हरिनारायण पाण्डेय, सरपजीत सिंह, जलजीत सिंह, गोपाल सिंह, देवकुमार सिंह, देवनारायण सिंह, शकील सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!