** बच्चों को फल और आइसक्रीम खिलाकर किया उनका उत्सावर्धन
कोरिया / छत्तीसगढ शासन के समाज कल्याण विभाग के संचालक डाॅ.संजय अलंग ने आज जिला मुख्यालय स्थित शासकीय बौध्दिक मंदता विशेष विद्यालय और समाज कल्याण विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होने शासकीय बौध्दिक मंदता विशेष विद्यालय के बच्चों से सौजन्य मुलाकात किया और उन्हें फल और आइसक्रीम खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उन्होने अपर कलेक्टर एवं समाज कल्याण विभाग के प्रभारी उपसंचालक श्रीमती रीता यादव से शासकीय बौध्दिक मंदता विशेष विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन्होने वहां उपलब्ध संसाधनों का भी निरीक्षण किया।
समाज कल्याण विभाग के संचालक डाॅ.अलंग ने बताया कि दिव्यांगजन भी हमारे अपने है, इनकी आवष्यकताओं का विशेष रूप से ध्यान रखना हम सब की जिम्मेदारी है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शासकीय बौध्दिक मंदता विषेश विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। जो बौध्दिक मंदता बच्चों के लिए सार्थक साबित हो रहा है। इस अवसर पर उन्होने आगामी जुलाई माह में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के लिए अपर कलेक्टर एवं समाज कल्याण विभाग के प्रभारी उपसंचालक श्रीमती यादव को निर्देश दिये।
इस अवसर पर श्रीमती यादव ने विद्यालय के कामकाज के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसी क्रम में डाॅ.अलंग ने समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में अभिलेखों का निरीक्षण किया और काम काज की जानकारी प्राप्त की तथा उनके कार्यों की सराहना की। तत्पष्चात डाॅ.अलंग द्वारा गठित टीम के अधिकारियों ने मनेन्द्रगढ के आमाखेरवा में संचालित नेत्रहीन विद्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शासकीय बौध्दिक मंदता विशेष विद्यालय की प्रशासनिक अधीक्षक श्रीमती अंजना रोस बेक एवं समाज शिक्षा संगठक आर.बी.रैतवार भी मौजूद थे।
