Advertisement Carousel

फेसबुक यूजर्स के लिए खुशखबरी, कर सकेंगे अब मोबाइल नंबर रीचार्ज

नई दिल्ली / सोशल नेटवर्क पर डाटा चोरी के मामले में आलोचना सुनने के बाद फेसबुक ने अपनी एप में एक फीचर और जोड़ा है। फेसबुक भारत में मोबाइल रिचार्ज के विकल्प को अपने प्लेटफार्म के जरिए इनेबल करने जा रहा है।

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने भारत में अपने ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए चुपचाप एक नया फीचर रोल आउट कर दिया है। इस फीचर को इस्तेमाल कर यूजर्स अब विभिन्न मोबाइल ऑपरेटर्स के प्रीपेड मोबाइल नंबर्स को रीचार्ज कर सकते हैं। यह नया फीचर अभी सिर्फ प्रीपेड और ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है, लेकिन आने वाले समय में इस फीचर को आईफोन यूजर्स और डेस्कटॉप साइट पर भी उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा,भविष्य में पोस्टपेड नंबर्स के बिल का भुगतान भी इस फीचर का इस्तेमाल कर किया जा सकेगा।

यह नया विकल्प शुरुआत में एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए लेटेस्ट फेसबुक एप के साथ उपलब्ध होगा। हालांकि, आईफोन यूजर्स को इस फीचर के लिए कुछ समय का इंतजार करना होगा। फेसबुक की लेटेस्ट एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप में आपको मोबाइल रिचार्ज का विकल्प मिल जाएगा।

error: Content is protected !!