रिपोर्ट / सुनील ठाकुर
बलरामपुर / रामानुजगँज जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओ को एक और अवसर मिलने जा रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं में एडमिशन लेने के लिए 7637 विद्यार्थियों ने आवेदन दिया था। लेकिन वे प्रवेश परीक्षा से वंचित रह गए थे।
दरअसल हुआ यूं कि सऱवर में गड़बड़ी के चलते 5914 विद्यार्थियों का ही आवेदन ऑनलाइन प्रविष्ट हो पाया था। जबकि शेष बचे 1723 विद्यार्थियों के आवेदन पत्र ऑनलाइन नही हो पाए थे और सरवर में आई तकनीकी खराबी के चलते 21 अप्रैल 2018 को आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए उन्हें प्रवेश पत्र जारी नही हो पाया था, जिसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी गई थी। मामले को गहनता से लेते हुए कलेक्टर बलरामपुर हीरालाला नायक और जिला शिक्षा अधिकारी आई पी गुप्ता की पहल पर जिला प्रशासन के द्वारा कमिश्नर नवोदय विद्यालय समिति नई दिल्ली को तकनीकी खामियों से अवगत कराते हुए,1723 विद्यार्थियों के प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित कराने का अनुरोध किया गया था। जिस पर कमिश्नर नवोदय विद्यालय ने कलेक्टर ,बलरामपुर -रामानुजगंज को सूचना दी है कि, प्रवेश परीक्षा की निर्धारित तिथि में 5914 विद्यार्थी सम्मिलित हो रहे है, लेकिन इस परीक्षा से वंचित रहे 1723 विद्यार्थियों के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा ली जाएगी।
