Advertisement Carousel

ट्रेन में मिला लावारिस बैग से विस्फोटक पदार्थ, बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक किया जब्त

00 खतरनाक इरादे की ओर इशारा
बिलासपुर / हावड़ा-पुणे-आजाद हिंद एक्सप्रेस के जनरल कोच में बारूद से भरा बैग मिलने से अचानक सनसनी मच गई है। ब्रजराज नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक जब्त कर लिया है। इतनी बड़ी मात्रा में डाइनामाइट बैग में भरकर किसने आजाद हिंद एक्सप्रेस में रखा है इस बात की जांच की जा रही है।

आपको बता दे की बृजराजनगर नगर स्टेशन में स्थित आजाद हिंद ट्रेन में एक लावारिस बैग रखा हुआ था। बारूद से भरे बैग की पुष्टि होने पर अफरा-तफरी मच गई और लोग ट्रेन से बाहर उतर आए। जीआरपी ने बैग अपने कस्टडी में ले लिया। बैग खोलने पर पता चला कि उसमें अलग-अलग पैकेट में विस्फोटक भरा हुआ है। ट्रेन में आरपीएफ की टीम रोज की तरह संदिग्ध लोगों के सामानों की निरीक्षण कर रही थी। इसी दरमियान लावारिस बैग मिला। मामले में आगे की जांच जीआरपी कर रही है। ट्रेन में बड़ी मात्रा में विस्फोटक का मिलना अपने आप में एक खतरनाक इरादे की ओर इशारा करता है।

error: Content is protected !!