** महंगाई डायन खाये जात है, गाने के साथ निकली यात्रा
रायपुर / छग प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सुबोध हरितवाल के नेतृत्व में युवाओ ने आज आमापारा बाजार चौक से राजकुमार कॉलेज तक अपनी गाड़ियों को रिक्शा-ठेले पर रखकर यात्रा निकाली और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती ही कीमतों के विरोध करते हुए राज्य सरकार से मांग की है कि पेट्रोलियम पदार्थों पर लगने वाले वैट को अन्य राज्यो की तरह छग राज्य भी कम कर और जनता को सहूलियत प्रदान करे।
सुबोध हरितवाल ने बताया कि पेट्रोल-डीजल ऐसी जरूरतों में आता है जिसके बिना व्यक्ति एक दिन भी नही रह सकता और जिसके बिना लगभग सभी काम रुक जाएंगे और ऐसे पदार्थ का लगातार मूल्यवृद्धि होना जनता की जेब पर सीधा वार है, खास कर के युवाओ की जेब पर वार है। एक तरफ जहां इस प्रदेश का युवा नॉकरी की किल्लत से जूझ रहा है, महिलाएं महंगाई के वजह से घर नही चला पा रही है दूसरी तरफ सरकार रोज़ पेट्रोल और डीजल की मूल्यवृद्धि में लगी है। हम युवा कांग्रेसी केंद्र सरकार से अपने सांकेतिक प्रदर्श के माध्यम से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इसके मूल्य में कमी की जाए।

सुबोध हरितवाल ने कहा कि एक तरफ केंद्र की सरकार रोज़ रोज़ मूल्यवृद्धि कर रही जी दूसरी तरफ हमारे राज्य सरकार के कान में ज़ू तक नही रेंग रही कि जनता को इस भारी मुसीबत से कुछ राहत दी जाए। हम मांग करते है कि राज्य शासन अन्य राज्यो की तरह पेट्रोल में वैट टैक्स कम करके जल्द से जल्द जनता को राहत पहुचाने का काम करे अन्यथा हम उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
आज कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा, आफताब फरिश्ता, शशिकान्त बरोरे, अमित तिवारी, अरुण यादव, आयुष अग्रवाल, चिनु पांडेय, कन्हैया महावर, मनीष यादव, निशु चौधरी, मनीष सोनी, थानेश साहू, अर्जुन सिंह, विकास कुमार, अमन परमार, सोमेश बाधवानी, अम्बर संचेती, पिंटू धीवर, ऋषि गुप्ता, निरंजन साहू एवं अन्य युवा साथी मौजूद थे।
