IPS अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

रायपुर / पुलिस विभाग में बड़ा तबादला हुआ है। राज्य सरकार ने सात आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। खास बात ये है कि नक्सल प्रभावित रेंज और जिले के पुलिस अफसरों के भी ट्रांसफर किए गए हैं।

देखें लिस्ट ……………….

00 दंतेवाड़ा के डीआईजी पी. सुंदरराज को डीआईजी नक्सल ऑपरेशन पीएचक्यू बनाया गया है।

00 कांकेर के डीआईजी रतनलाल डांगी को उनकी जगह पर डीआईजी बनाकर दंतेवाड़ा भेजा गया।

00 एसटीएफ के डीआईजी टीआर पैकरा अब कांकरे के नए डीआईजी होंगे।

00 जितेंद्र सिंह मीणा एआईजी तकनीकी सेवाएं एवं यातायात (पीएचक्यू) को वर्तमान कार्य के अलावा राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी का प्रभार दिया गया है।

00 गिरिजाशंकर जायसवाल AIG पुलिस मुख्यालय अब एसपी सूरजपुर होंगे।

00 सूरजपुर के एसपी दुखूराम आचरा को कमांडेंट 12वीं बटालियन रामानुजगंज बनाया गया।

00 गोवर्धनराम ठाकुर कमांडेंट 12वीं बटालियन रामनुंजगंज से चौथी बटालियन माना के कमांडेंट होंगे।

error: Content is protected !!