दिल्ली / दूरसंचार आयोग ने उड़ान के दौरान मोबाइल सेवा ‘कनेक्टिविटी’ को दी मंजूरी। नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता।
अब आप जल्द ही हवाई सफर के दौरान मोबाईल और इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। दरअसल दूरसंचार आयोग ने उड़ान के दौरान मोबाइल सेवा ‘कनेक्टिविटी’ को मंजूरी दे दी है। नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि सरकार की हमेशा से ही प्राथमिकता रही है कि यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं मुहैया कराई जा सके।
