** छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया की पत्रकारो से चर्चा
रायपुर / आज पत्रकारो से चर्चा करते हुये छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल पुनिया ने कहा है कि बूथ का संगठन मजबूत हो तो हम बूथ को जीतते है और हम हर बूथ को मजबूत बना दे तो हर बूथ जीतेंगे और हर विधानसभा जीतेंगे। संगठन को मजबूत करके की हम हर सीट को जीतेंगे और उसी के लिये संकल्प शिविर आयोजित किये जा रहे है। जो बूथ कमेटियां बनायी है, बूथ अध्यक्ष बनाये गये है, और पारा-टोला अनुभाग के प्रभारी बनाये गये है, संकल्प शिविर उनका प्रशिक्षण शिविर है।
उसी में उनको बताया जाता है कि निरंतर बूथ मैनेजमेंट कैसे किया जाये? कांग्रेस पार्टी का आजादी की लड़ाई में, देश के विकास में क्या योगदान है। भाजपा का छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार ही एक मात्र योगदान है। हिदुंस्तान में छत्तीसगढ़ से ज्यादा भ्रष्ट सरकार कोई नहीं है। सबसे भ्रष्ट सरकार यही सरकार है। गली-गली में इस बात की चर्चा है कि ये रमन सिंह की सरकार भ्रष्ट सरकार है। इन्होंने जो घोटाले किये, गरीबो को लिये बनी योजनाओं का लाभ गरीबो तक नहीं पहुंचने दिया। घोटाला करके अपनी जगह बने हुये है। रमन सिंह के पुरे परिवार के उपर आरोप लगे है और इनके हर मंत्री के उपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे है। संकल्प शिविर, प्रशिक्षण शिविर में वह भी पूरा बता रहे है। संगठन मजबूत करने के अभियान का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। राहुल गांधी जी का दौरा होने जा रहा है। वो भी बिलासपुर संभाग और दुर्ग संभाग में जो बूथ अध्यक्ष है पारा-टोला प्रभारी है वो उनसे रूबरू सीधे-सीधे होंगे। लोगो में उत्साह बड़ा इस बात को लेकर कर है कि पहली बार एक राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उनसे सीधा-सीधा संवाद करेंगे। कांग्रेस ने संकल्प शिविर और संकल्प यात्रा जगह-जगह पर आयोजित किये है। कांग्रेस पार्टी के तरफ से हमेशा ये काम चालू है। अनेको कितनी जगहों से पदयात्रा किये है, अनेकों जगहों से जनयात्रा किये है, अनेकों जगह जनसभायें किये है, अनेकों जगहों पर जन अधिकार रैली की है लोगो के बीच में पहुंचने का कांग्रेस का काम निरंतर जारी है और हमेशा निरंतर जारी रहेगा। हम 90 के 90 सीटो की तैयारी कर रहे है। 90 सीटो पर संकल्प शिविर लगा रहे हैं अपने बूथ को मजबूत कर रहे है और उसके लिये पूरी तैयारी है और हमारा संकल्प है कि पूरे 90 के 90 सीट जीते और जो पुराने लोग छोड़ गये जिन्होंने पार्टी में रह के पार्टी को नुकसान पहुंचाये उनके साथ किसी तरह के समझौता करने का कोई प्रश्न नहीं है।
