Advertisement Carousel

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों के लिये 9 मई को बैठक

रायपुर / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर 17 मई एवं 18 मई को आ रहे है। उनके दौरे के कार्यक्रम के संबंध में 9 मई को प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक 9 मई 2018 को 11 बजे कांग्रेस भवन में बुलाई गयी है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।

दो दिवसीय प्रवास में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सीतापुर में किसान सम्मेलन, पेण्ड्रा में आदिवासी सम्मेलन, बिलासपुर और दुर्ग में बूथ, अनुभाग के संकल्प शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के कार्यक्रम में भाग लेने के साथ-साथ रायपुर में चार राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा, मध्यप्रदेश के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के क्षेत्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शिरकत करेंगे।

error: Content is protected !!