रायपुर / नोटबंदी और जीएसटी के वजह से देश की जनता उबर ही नहीं पायी है कि अब 2000 रू. के नोटों की किल्लत भाजपा सरकार की गलत नीतियों का ही नतीजा है।
बैंको में एटीएम से उपभाक्ताओं को करेंसी नहीं मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने इसके लिए सरकार के गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होने कहा सरकार के द्वारा बैंको, एटीएम में लेन-देन पर लगाई गई चार्ज, बैंक से एटीएम से नगद निकालने में लगाई गई सीमा एवं ई-पेमेंट को बढ़ावा देने उपभोक्ताओं पर बनाई जा रही दबाव का नतीजा है कि व्यापारी, गृहणी, कामकाजी महिलायें, किसान, मजदूर, छात्र नगदी को बैंक में जमा करने से कतरा रहे है। उन्होने केन्द्र सरकार एवं सरकारी, निजी बैंको से उपभोक्ताओं के लेन-देन पर वसूलने वाले चार्ज को समाप्त करने बैंक, एटीएम से लेनदेन की सीमा हटाने ई-पेमेंट सिस्टम को दबाव पूर्वक लागू करने के बजाय जागरूकता के दायरे में लागू करने की मांग की। उन्होने कहा कि सरकार बैंको से लेनदेन के बार-बार नये नियम लागू कर रही है, कभी चैक से लेनदेन पर पाबंदी लगा दिया जाता है ये इसी वजह से उपभोक्ता भयभीत परेशान है।
