00 यदि सविंधान के बारे में थोड़ा स भी जानकारी होता तो अभी तक माफ़ी माँग लिए होते
कोरिया / पत्थलगड़ी मामला शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। रोजाना बयानबाजी और आदिवासियों के द्वारा किये जा रहे आंदोलन की वजह से मामले ने तूल पकड़ा है। फ़िलहाल ताजा मामला यह है की सर्व आदिवासी समाज कोरिया के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के केन्द्रीय कोर कमेटी सदस्य व भरतपुर – सोनहत विधानसभा के प्रत्यासी गुलाब सिंह ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े के खिलाफ बड़ी बात कही है।
उन्होंने कहा है की ” भईयालाल एक तरह से अनपढ़ आदमी है सविंधान के ऊपर हाथ रख कर कसमभर खाया है सविंधान देखा है या नहीं मालूम नहीं…. तो 5 वीं 6 वीं अनुसूचि की बात ही नहीं है… जो सविंधान की बात करे उसे ये लोग माओवादी कहते है देश द्रोह कहते है भईयालाल को इन सब के बारे में कोई जानकारी नहीं है। भईयालाल ने आदिवासियों को गाँव से निकालने की बात भी कहा है आदिवासी इस बार भईयालाल को गावं से बाहर निकाल कर दिखाएंगे। भईयालाल को यदि सविंधान के बारे में थोड़ा स भी जानकारी होता तो भईयालाल जी अभी तक माफ़ी माँग लिए होते।
देखिए वीडियों – बड़ी बात…
आपको बता दे की छत्तीसगढ़ सरगुजा – जशपुर इलाके के पत्थलगड़ी मामले में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने पिछले दिनों विकासखंड सोनहत के ग्राम नटवाही आदिशक्ति मां गांगीरानी मंदिर परिसर में आयोजित चेरवा समाज के महासम्मेलन कार्यक्रम के दौरान मंच से अपने उद्बोधन में बड़ा बयान देते हुए लोगों से अपील किया था कि ……वे ऐसे लोग से दूर रहे चूँकि वो समाजद्रोही, देशद्रोही है, गांव में घुसने मत दो उनका मुह पर जवाब दे कर उन्हें गांव से किक आउट कर भगाओ। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह, प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल, छत्तीसगढ शासन में संसदीय सचिव एवं भरतपुर – सोनहत क्षेत्र की विधायक श्रीमती चंपादेवी पावले भी मौजूद थी।
देखिए वीडियों – इस बयान का पलटवार करते हुए सर्व आदिवासी समाज ने कहा था …
