Advertisement Carousel

नल-जल योजना ने भैयाथान में दम तोड़ा, परेशानी में ग्रामीण

सूरजपुर / शासन की महत्वपूर्ण योजना नल-जल योजना दम तोड़ते नजर आ रहा है। बताया जाता है कई ग्रामीण अंचलो में नल-जल योजना के तहत पेयजल व्यवस्था के लिए हैंण्ड़पंप लगाया गया था। उक्त सभी हैंण्ड़पंप दम तोडते नजर आ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार विकासखण्ड़ भैयाथान के ग्राम पंचायत केंवरा में दो मौहल्लें वासियों को पानी के लिए सैकड़ो किमी की दूरी तय करना पड़ रहा है। संबंधित शिकायत को लेकर ग्रामीण सूरजपुर कलेक्टर को ज्ञापन देकर शीध्र पेयजल से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणो ने बताया कि ग्राम केंवरा के कालीमाई व कुशवाहापारा मोहल्लें में पिछले कई दिनो से पेयजल के लिए 20 किमी की दूरी तय कर पानी लाकर जीवन-यापन करना पड़ रहा है, मोहल्लेवासियों ने बताया कि दोनो मोहल्ले के बीच एक हैंण्ड़पंप लगाया गया था, वही विभाग के द्वारा सौर उर्जा के तहत हैण्ड़पंप में पाईप, राड़ व सलेण्डर को बिना निकाले सौर उर्जा लगा दिया। जिससे नियमित पानी का निकासी नही हो पा रहा है। जिसके कारण दोनो मोहल्ले वासियो को दूरी तय कर पानी के लिए सफर करना पड़ रहा है।

ग्रामीणो ने कलेक्टर से मांग की है कि शीध्र ही दूसरे हैण्डपंप का वैकल्पिक व्यवस्था करवा कर परेशानीयों से निजात दिलाने की मांग की है।

error: Content is protected !!