Advertisement Carousel

राहुल गांधी से कहा रोड-शो कैसे निकाला जाता है कांग्रेस को चिरमिरी में सीखना चाहिए…डॉ रमन

कोरिया / विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह चिरमिरी पहुंचे। यहां बारिश के बीच मौजूद लोगों की भारी भीड़ को देख मुख्यमंत्री खुश हो गए। उन्होने कहा कि ऐसा उत्साह कहीं नहीं देखा। इससे साबित होता है कि तूफान भी हमारे कार्यकर्ताओं के इरादे को डिगा नहीं सकता। मुख्यमंत्री ने कहा इस हवा बारिश में तम्बू उखड़ गया लेकिन लोग अपनी जगह से नहीं हिले। इससे साबित होता है लोग क्या चाहते हैं।


राहुल गांधी के रोड शो पर निशाना साधा मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 400 लोगों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोड-शो कर रहे हैं और यहां चिरमिरी में 50 हजार लोग हमारी सभा में मौजूद है, रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस को चिरमिरी के लोगों से सीखना चाहिए की रोड-शो कैसे निकाला जाता है। राहुल गांधी को चुनौती देते हुए रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसी जिले से अमेठी की तुलना कर लें उनको समझ आ जाएगा विकास क्या है।

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने विकास यात्रा के तहत खड़गंवा से चिरमिरी तक करीब 35 किलोमीटर का रोड-शो किया। इस दौरान उनके काफिले के साथ हजारों की तादाद में कोरिया की भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। जगह-जगह हो रहे मुख्यमंत्री के स्वागत के चलते 32 किमी का ये सफर करीब 2 घंटे में पूरा हुआ। इस दौरान मौसम खराब होने के बाद भी कार्यकर्ताओं का जोरदार उत्साह देखते ही बन रहा था।

मुख्यमंत्री ने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या कांग्रेस के समय में 1 रुपए किलो चावल दिया था। क्या कांग्रेस के समय में किसी को इलाज के लिए मदद नहीं मिली।
इस दौरान सभा से लोगो ने भी कहा नही… नही…


डॉ रमन ने कहा एसईसीएल का कोई भी क्लियरेंस राज्य शासन 3 दिनों के भीतर दे देगा। इस घोषणा को करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके जीवन में परिवर्तन भाजपा सरकार ने लाया है। प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का जिक्र भी सभा में कीया, उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 5 लाख रुपए तक की मदद इलाज के लिए मिलेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की अन्य योजनाएँ जैसी लाडली योजना, महतारी एक्सप्रेस आदि का जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने शहर को कई सौगात दिए खासकर लाल बहादुर स्टेडियम को डेवलप करने और पर्यटन के लिए विकास कार्य करने का ऐलान भी कर दिया। साथ ही उन्होंने घोषणा की 1 जुलाई को चिरमिरी तहसील बन जाएगा।

 

error: Content is protected !!