Advertisement Carousel

वीर स्पोर्ट्स JPL- जनता प्रीमियर लीग का शानदार आगाज, महिलाओं को अवसर प्रदान किया जाये तो वे चौका चक्की के साथ मैदान में चौका छक्का भी लगा सकती है – विधायक जयसिंह

कोरिया – मनेन्द्रगढ़ / वीर फाउंडेशन अंतर्गत संचालित वीर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित कोरिया जिला स्तरीय फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट जेपीएल- जनता प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ मंगलवार रात्रि कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों और आतिशबाजी के साथ बड़ी धूमधाम से किया गया, क्लब के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बतलाया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर की महिलाओं के मध्य मैत्री मैच खेल कर समाज में यह संदेश देने की कोशिश की गई कि यदि महिलाओं को अवसर प्रदान किया जाये तो वे चौका चक्की के साथ मैदान में चौका छक्का भी लगा सकती है, इस मैच में जागृति 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 5 ओवरों में 18 रन बनाए जिसे संस्कृति 11 ने बड़ी आसानी से जीत लिया इस मैच की मैन ऑफ द मैच सर्वाधिक 12 रन बनाने वाली नगर की प्रथम महिला श्रीमती अभिलाषा केशरवानी रहीं।


वहीं बुधवार को कुल तीन मैच खेले गए जिसमे दिन का पहला मुकाबला सायं 6 बजे NSC पोड़ी और हसदेव खोंगापानी के मध्य खेला गया इस शनघर्षपूर्ण मैच में NSC पोड़ी ने अंतिम गेंद पर 4 रन बचाकर यह मैच जीत लिया, इस मैच के मैन आफ द मैच देवी रहे जिन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 48 रन बनाये।

दिन का दूसरा मैच सायं 8 बजे शंकरगढ और यूनीक वारियर्स झगड़ाखांड के मध्य खेला गया जिसे झगड़ाखांड ने बड़ी आसानी से 9 विकेट से अपने नाम किया, इस मैच के मैन ऑफ द मैच शनि रहे जिन्होंने 37 रन का योगदान दिया। वहीं दिन का अंतिम मैच RCC मनेन्द्रगढ़ और चैलेंजर्स चिरमिरी के मध्य खेला गया जिनमें पहले बल्लेबाजी करते हुए RCC ने निर्धारित 10 ओवरों में 102 रन का लक्ष्य निर्धारित किया जबाव में चिरमिरी चैलेंजर्स 74 रन ही बना सकी इस मैच में अंशु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया जिन्होंने 22 बालों में शानदार 46 रन की पारी खेली।

इस अवसर पर मंच में श्याम सुंदर सोनी कोरबा पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती प्रभा पटेल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, अधिवक्ता रमेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी, खोंगापानी नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निर्मला चतुर्वेदी, दिनेश्वर मिश्रा, कृष्ण मुरारी तिवारी, हारून मेमन, कमल केजरीवाल, श्याम सुंदर पोद्दार, मनोज कक्कड़, बसीर खान, जयचंद बोथरा, श्रीमती जया कर, लट्टे भईया, प्रेम जैन, सरजू यादव, आदित्यराज डेविड, शिव यादव, श्रीमती ममता सोनी, श्रीमती राखी सिंह, श्रीमती श्वेता पोद्दार, श्रीमती प्रीति पोद्दार, श्रीमती निशा अग्रवाल, श्रीमती रजनी अग्रवाल, श्रीमती सुषमा कतेला, रागनी अग्रवाल, वंदना जैन, रत्ना जैन रामनरेश पटेल, प्रफुल जैन, अजय पांडेय, आशीष गौतम, उत्तम दुग्गड़, ऋषि सर्राफ, मोती उल रहमान, शैलेश जैन अमित वर्मा, उत्तम दुग्गड़, उवेद अंसारी, मनुकरण सिंह, विशाल जायसवाल, हफीज मेमन, रवि जैन, हिमांशु श्रीवास्तव, नीरज पांडेय, केशव राज, भूपेंद्र भंडारकर, इमरान खान, मयंक जैन, यूसुफ इराकी, राजा पांडेय, अंकुर जैन, मारवाड़ी युवा महिला मंच, चेम्बर ऑफ कामर्स, लायंस क्लब, मनेन्द्रगढ़ टूरिज्म क्लब, मनेन्द्रगढ़ फ्रेंड क्लब के पदाधिकारियों के साथ नगर के गणमान्यजन नागरिक और खेल प्रेमी महिलायें बच्चे काफी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!