Advertisement Carousel

नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने युपी के मुख्यमंत्री योगी पर बोला हमला, कहा यूपी में चल रहा ठाकुर राज : टी एस सिंह देव

प्रतापपुर / वसीम बारी / उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने जमकर हमला किया और कहा कि छत्तीसगढ में होने वाले चुनाव के लिए योगी स्टार प्रचारक बनकर आने वाले हैं जबकि उत्तर प्रदेश में ठाकुर राज चल रहा है, जब जिसे चाह रहे हैं गोली मार दिया जा रहा है, क्या इसलिए लोकतंत्र की स्थापना की गई, कानून बनाया गया और राजाओं से राज ली गई। 

टीएस सिंहदेव प्रतापपुर में मंगलवार को संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे, सिंहदेव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ  और उप मुख्यमंत्री मौर्य जिस लोकसभा से सांसद थे वहां से भाजपा तीन सीट हार गई। उन्होंने कहा कि नारे से काम नहीं चलने वाला, भाजपा के लोग बडे मायावी है, ये मोबाइल बांटने वाले हैं, लोग कह रहे हैं कि इससे अच्छा तो नौकरी दे देते। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले ऐसी बात करते हैं, जो सुनने में अच्छा लगता है, जाति और धर्म की बात की जाती है। 

उन्होंने कहा कि हम अपने प्रिय व्यक्ति या नेता के लिए जिंदाबाद के नारे लगाते हैं, यह सही नहीं है। हम नारा लगाकर खुश  हो जाते हैं। जिस दिन हमारी सरकार बन जाती है तब नारे लगाइए। अभी टीएस बाबा जिंदाबाद का नारा लगा तो उस पर मैं तत्काल टोका। कार्यकत्र्ताओं से कहा कि जिन्दाबाद के नारों के चक्कर में हमारा जिन मुददों पर ध्यान जाना चाहिए वहां नहीं जा रहा है। फसल बीमा के नाम पर कंपनी ने बीस हजार करोड वसूल किए और किसानों को महज पांच हजार करोड बांटा गया। पूंजीपतियों के हाथों पूरा पैसा चला गया, किसानों के साथ जो छल हो रहा है उसे समझाने की जरूरत है। 

योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक बनकर पंद्रह दिन तक छत्तीसगढ रहने वाले हैं। वाडफनगर से पडोसी वाला नाता बनाकर उन्होंने रखा है, भले वहां पीने के लिए पानी नहीं है। लेकिन लोग उनकी बातों पर भ्रमित हो जाते हैं, उनकी इन बातों को समझने की जरूरत है। 

error: Content is protected !!