00 स्थानीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेड घेरने निकले थे जोगी कांग्रेस
00 21 सूत्री मांग पत्र के साथ जोगी कांग्रेस पहुंचे कलेक्ट्रेड
कोरिया / जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कोरिया जिला मुख्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। वे स्थानीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेड घेरने निकले थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस की जमकर धक्का मुक्की भी हुई।

आप को बता दे की 21 सूत्री मांग पत्र के साथ जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कोरिया जिला मुख्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। लोकसभा प्रभारी ज्ञानेंद्र उपाध्याय के उपस्थिति में व गुलाब सिंह के नेतुत्व में आज कोरिया कलेक्टर का घेराव किया गया। उक्त घेराव में बड़ी संख्या में जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस की जमकर धक्का मुक्की भी हुई।
ज्ञापन में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ में किसानों के धान का समर्थन मूल्य, भारत में तेजी से बढ़ते हुए पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि, चिरमिरी बड़ा बाजार में लगी हुई आग, चिरमिरी को ओपन कास्ट से 107 ट्रक हुए कोयला चोरी, वन अधिकार पट्टा, चिरमिरी के संपत्ति कर में 200% की बढ़ोतरी, कोरिया और गेल्हापानी में बिजली एवं पानी की व्यवस्था जैसे विभिन्न मुद्दों के साथ 21 सूत्री मांगों का ज्ञापन जोगी कांग्रेस ने कलेक्टर घेराव करउपस्थित अधिकारी को सौंपा।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष यवत सिंह, गुलाब सिंह, रेशम त्रिपाठी, बिहारी लाल राजवाड़े, शाहिद महमूद, इंद्रजीत सिंह छाबड़ा लाटू, शिव महाराणा, विकास श्रीवास्तव, कमलकांत साहू, राहुल मल्लिक, सौरभ गुप्ता, अमित पाण्डेय, राजेश गुप्ता राजेश केशरवानी, श्रीमती आभा सिंह , प्रिंस ताम्रकार, उदय सिंह, प्रदीप प्रजापति, जॉली राय सानू , सुदीप भट्टाचार्य, विश्वजीत, रोमा दास, रीना डे, नीता डे, शेरू, शिव नारायण राव, शाहीन खान, विजय सिंह, अमित पांडे, फैजान ढेबर, शीतल सिंह, संतलाल पनिका, विजय सिंह, दरोडी राजवाड़े, मोहित सिंह, बबलू विश्वकर्मा, निशांत त्रिपाठी , भगवान सिंह, अनुराग तिवारी, सिद्धार्थ भगत, चंदन , रमेश देवांगन, अरविंद सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
