सुकमा / नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में तीन वर्दीधारी नक्सली ढेर हो गए। इन के शव बरामद कर लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ अब भी जारी है। जिले में चिंतागुफा इलाके में मुठभेड़ हुई है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन वर्दीधारी नक्सली हुए ढेर हो गए हैं। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर लिए हैं। नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए। एसपी अभिषेक मीना ने इसकी पुष्टि की है।
मुठभेड़ में 3 वर्दीधारी नक्सली ढेर, मुठभेड़ अब भी जारी
