रायपुर / अजीत जोगी ने 7 विधानसभा के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। अजीत जोगी की स्वीकृति के बाद प्रभारी सचिव अब्दुल हमीद हयात ने आज प्रेस कांफ्रेंस में 7 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। पिछले दिनों हुई कोर कमेटी की बैठक में ही इन 7 नामों पर मुहर लगी थी।
जिन विधानसभा के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हुआ है, उनमें…..
खल्लारी विधानसभा – परेश बागबहरा
बालोद विधानसभा- अर्जुन हिरवानी
बैंकुठपुर विधानसभा – बिहारी राजवाड़े
बीजापुर विधानसभा – सकनी चंद्रैया
दंतेवाड़ा विधानसभा – जया कश्यप
नारायणपुर विधानसभा- बलिराम कचराम
बस्तर विधानसभा- सोन साय कश्यप
