Advertisement Carousel

युवक को कट्टा लहराना पड़ा महंगा, पहुँचा जेल

कोरिया / झगड़ाखाड़ थाना क्षेत्र में बीती शुक्रवार की रात मेन मार्केट में अज्ञात युवक के द्वारा कट्टा लहराकर लोगो को डराने का प्रयास किया जा रहा था वही कुछ साहसी युवकों के द्वारा उक्त युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

वही पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे वार्ड क्रमांक 1 झगड़ाखाड़ निवासी मुन्ना सोनी बिजुरी निवासी अपने एक अन्य साथी के साथ मेन मार्केट में स्थित गुड्डा धोबी के यहाँ अपने प्रेस किये हुए कपड़े लेने पहुँचा था दोनो युवक नशे की धुत में थे किसी बात को लेकर अन्य युवक का गुड्डा धोबी की पत्नी से विवाद हो गया। जहाँ पुलिस का आरक्षक सिविल ड्रेस में मौजूद था वह उन्हें समझाया मगर युवक पुलिस के आरक्षक से भिड़ गए और उसका कट्टा नीचे गिर गया। तभी युवक द्वारा कट्टा उठा कर लोगो को डराने लगा वही पास में कुछ युवक अपनी साहस का परिचय देते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया जहाँ से वह फरार हो गया तभी युवकों ने उसे लगभग एक किलो मीटर दौड़ाकर रेल्वे क्रासिंग के पास युवक को धर दबोचा गया और पुलिस को सौप दिया गया। वही बिजूरी निवासी आरोपी से एक कट्टा और उसकी यामहा मोटर सायकिल भी बरामद कर ली गई। वही आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

error: Content is protected !!