Advertisement Carousel

PM मोदी ने नई दिल्ली में वाणिज्य भवन की आधारशिला रखी

दिल्ली / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में वाणिज्य भवन का शिलान्यास किया। निर्माताओं से की ‘जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट’ नीति अपनाने अपील की। पीएम ने कहा- दोषरहित उत्पादों के निर्यात पर दें जोर और पर्यावरण का ख्याल रखें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में ‘वाणिज्य भवन’ की आधाशिला रखी। अब ये केंद्रीय वाणिज्य विभाग का नया कार्यालय परिसर होगा। इस भवन के निर्माण पर 226 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। करीब सवा चार एकड़ जमीन पर बनाए जा रहे इस भवन का क्षेत्रफल निर्माण के बाद करीब 20 हजार वर्ग मीटर होगा। ये भवन स्‍मार्ट एक्‍सेस कन्‍ट्रोल और पूरी तरह से नेटवर्क प्रणालियों से युक्‍त एक पेपरलेस कार्यालय होगा। इस इमारत में करीब 1,000 अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने की जगह होगी। खास बात ये भी है कि यह पर्यावरण के अनुकूल इमारत होगी। जिसमें प्रवेश नियंत्रण की डिजिटल प्रणाली और वीडियो कांफ्रेन्सिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। भूखंड पर स्थित 214 पेड़ों में 56 प्रतिशत को जस का तस छोड़ा जाएगा या फिर उसी भूखंड पर दूसरी जगह लगाया जाएगा। विभाग का कामकाज फिलहाल उद्योग भवन से होता है। यहां कुछ और मंत्रालयों के भी दफ्तर हैं। लिहाजा अभी जगह की कमी है लेकिन इस इमारत के निर्माण के बाद वो कमी भी दूर हो जायेगी। नया भवन न सिर्फ भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत, बल्कि भारत में गवर्नेंस में प्रौद्योगिकी अपनाने का भी प्रतीक होगा।

error: Content is protected !!