Advertisement Carousel

चिरमिरी – रांची बस दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन लोग घायल, उपचार जारी

जशपुर / बीती रात 12 बजे के करीब चिरमिरी से जशपुर के रास्ते रांची जाने वाली सानिया बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

देर रात हुई घटना के बाद घायलों को बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पांच यात्रियों को अंबिकापुर जिला अस्पताल इलाज के लिए रिफर किया गया है।

आपको बता दे कि बगीचा थाना इलाके के बिमडा में रात्रिकालीन बस अनियंत्रित होकर पलट गई यह बस चिरमिरी से रांची जा रही थी घटना देर रात हुई। यात्रियों ने बताया की बस चालक नशे में था। सभी यात्री नींद में थे अचानक एक मोड़ में बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई, जिसमे लगभग 50 यात्री सवार थे। घटना के बाद यात्रियों को काफी चोट आई। देर रात घटना की सुचना मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पंहुच गई वही संजीवनी से घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को अंबिकापुर रिफर किया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

error: Content is protected !!