बलरामपुर-राजपुर से रंजीत सोनी / बलरामपुर पुलिस अधिक्षक टी.आर.कोशिमा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला व एस.डी.ओ.पी.एन. धृतलहरे के द्वारा लगातार नकली नोट गिरोह के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी दौरान आज दिनांक 27-6-018 को थाना राजपुर को मुखबिर की सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति 500 और 2000 के नकली नोट को खपाने की फिराक मे घुम रहा है। जिसे राजपुर बस स्टेंड मे देखा गया है, तत्काल थाना राजपुर ने तत्पर्ता दिखाते हुए बताये गये स्थान व हुलिया से एक संदेही व्यक्ति को हिरासत मे लेकर पुछताछ और तलाशी के दौरान तत्थ्य सही पाया गया।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी अपना नाम सफीक अंसारी पिता जाकिर हुसैन थाना रामचन्द्रपुर के औरंग गांव का रहने वाला बताया, पुछने पर पहले तो उसने नकारता रहा लेकिन पुलिस की चतुराई भरी सवालों में उलझ कर सारी बातें मान ली।ऊसने बताया की ऊसके पास 500 के 7 नोट व 2000 के 1 नोट है जो बैंक से पुष्टी कराने पर पता चला की नकली है जिसे खपाने का प्रयास कर रहा था, ऊसके द्वारा बताया गया कि ये सारे नोट ऊसे ऊसका भांजा अफजल जो अम्बिकापुर के कोतवाली थाने मे नकली नोट के मामले मे जेल मे है, ऊसने ये नोट खपाने को दे रखे थे।पुलिस ने अपराधी के ऊपर धारा 489 ख,ग भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय राजपुर मे न्यायिक रिमाण्ड मे भेजा दिया गया है।
इस कार्यवाही मे राजपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहा.उप निरीक्षक के.पी.सिंह, प्र.आ.सुधीर सिंह(साईबर सेल), आर.मंगल सिंह(साईबर सेल), पंकज पोर्ते, प्रमोद यादव, विष्णुकांत मिश्रा, रामनरेश यादव का विशेष योगदान रहा।
