Advertisement Carousel

सूदखोरी में लिप्त बाप-बेटा गिरफ्तार

कोरिया से अभिजीत मुखर्जी की रिपोर्ट / जिले के चिरमिरी में फिर एक बार पुलिस सूदख़ोरी पर अपना शिकंजा कसा है। लम्बे अरसे से सूदख़ोरी का धन्दा कर रहे कोरिया कालरी निवासी बलराम खटिग एवं उसके बेटे को धर-दबोचने में कामयाबी मिली है।

पुलिस ने बताया कि एक माह पूर्व ही चिरमिरी पुलिस ने सूदख़ोरी के दो आरोपी को धर – दबोचा था और इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहने की बात कही थी। उसी तर्ज पर पुलिस ने चिरमिरी के अलग – अलग स्थानों में मुखबिर तैनात किया, जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि लंबे समय से कोरिया कालरी निवासी बलराम खटीक जो प्राथी देवचंद और हीरालाल को 10 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दिया है और कई वर्षों से चेक के माध्यम से बैंक खाते से पैसा का आहरण कर रहा है जो लाखों रुपए ब्याज के तौर पर ले चुका होने के बाद भी बैंक खाते से आहरण कर रहा है।

प्राथी के शिकायत पर पुलिस ने दोनो आरोपी के खिलाप सूदख़ोरी एवं धोकदारी का मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।

वही चिरमिरी सी एस पी ने बताया कि सूदख़ोरी के कार्य लिप्त कारोबारियों पर पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

error: Content is protected !!